जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर 25 डीजल जनरेटर सेट में विशेष प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने की पहल की है।
इन उपकरणों को लगाने का उद्देश्य जनरेटर से निकलने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करना और वायु गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के दौरान इस व्यवस्था को खास महत्व दिया जा रहा है।