National
मंडी-पठानकोट फोरलेन: नारला से बिजणी के बीच मरम्मत कार्य शुरू, NHAI ने 19 KM हिस्से में 14 कैमरे लगाए
संवाद सहयोगी, पद्धर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट फोरलेन पर नारला-बिजणी सुपर हाईवे पर सुगम और सुरक्षित सफर का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में सड़क धंसने और निर्माण संबंधी खामियां सामने
लेखक Sakshi Thakur99K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, पद्धर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट फोरलेन पर नारला-बिजणी सुपर हाईवे पर सुगम और सुरक्षित सफर का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में सड़क धंसने और निर्माण संबंधी खामियां सामने आने के बाद मैगल पुल के मध्य हिस्से में भी मरम्मत शुरू की गई है। महेड के पास क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने का काम भी जारी है। इससे वाहन चालकों को फिलहाल निर्बाध आवाजाही नहीं मिल पा रही है।
नारला, साहल और द्रंग के बाद मैगल पुल में मरम्मत की स्थिति आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी पुल के मध्य हिस्से की मरम्मत कर रही है।
नारला, साहल और द्रंग के बाद मैगल पुल में मरम्मत की स्थिति आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी पुल के मध्य हिस्से की मरम्मत कर रही है।



