जागरण संवाददाता, नोएडा। छिजारसी में लगने वाले जाम से निजात के बनने वाले फ्लाइओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की तैयार करेगा। छह लेन के प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का निर्माण नोएडा प्राधिकरण कराएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच) को पार कर सड़क को जोड़ने की संभावना इस डीपीआर में तलाशी जाएगी। ऐसा होने पर यह फ्लाईओवर छिजारसी के जाम के साथ एनएच पर व्यस्त समय पर फंसने वाले वाहनों को भी राहत देने का कार्य रकेगा।