जागरण संवाददाता, लातेहार। एनएच-39 के किनारे स्थित सिकनी के राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों की फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद लातेहार की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है। हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।