National
सिरमौर का NH 07 कालाअंब-पांवटा साहिब 3 महीने से लावारिस, गड्ढों से बदहाल सड़क बनी परेशानी का सबब
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पहले फोरलेन के लिए प्रस्तावित नेशनल हाईवे 07 कालाअंब पांवटा साहिब पिछले 3 महीनों से लावारिस चल रहा है। इस नेशनल हाईवे को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल ने मिनिस्ट्री ऑफ रो
लेखक Neha Sharma163K पढ़े गए
-1792518067171.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पहले फोरलेन के लिए प्रस्तावित नेशनल हाईवे 07 कालाअंब पांवटा साहिब पिछले 3 महीनों से लावारिस चल रहा है। इस नेशनल हाईवे को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल ने मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे (मोर्थ) को ट्रांसफर कर दिया है।
मगर 3 महीनों बाद भी मोर्थ ने इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए अभी तक टेकओवर नहीं किया। जिसके चलते 3 महीनों से यह सड़क लावारिस है। इस सड़क पर पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे गड्ढे चालकों की परेशानियों का सबब व हादसों का कारण बन रहे हैं।



