डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। 47 वर्षीय कांग्रेस नेता ने 100 साल पुराने इस संगठन को लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा करार देते हुए फंडिंग और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
खरगे ने आरोप लगाया कि संघ अमेरिका में उन लॉबिस्टों के साथ संपर्क में रहता है जो पाकिस्तान के लिए भी पैरवी करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश के 10 करोड़ घरों तक पहुंचने वाले इस संगठन को आर्थिक संसाधन कहां से मिल रहे हैं।