National
'सिविल सेवा की तर्ज पर हो NEET-UG की परीक्षा', संसदीय समिति ने दिया सुझाव
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जब परीक्षाओं से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को और सख्त बनाने में जुटी है, ऐसे में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक की अगुवाई वाली संसदीय समि
लेखक Jagran News165K पढ़े गए
-1791634813197.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जब परीक्षाओं से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को और सख्त बनाने में जुटी है, ऐसे में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने नीट-यूजी परीक्षा को दो चरणों में कराने के सुझाव दिए हैं। एनटीए से भी कहा है कि वह इसकी व्यवहार्यता का परीक्षण कराए।
समिति ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा जहां अपने अभ्यर्थियों के चयन के लिए बहुस्तरीय परीक्षा प्रणाली का अनुसरण करती है, वहीं इसके विपरीत नीट यूजी की परीक्षा अब भी एकल स्तरीय परीक्षा प्रणाली से आयोजित की जाती है। यह बात अलग है कि इस बदलाव से अब तक सिर्फ एक परीक्षा के जरिए मेडिकल कोर्सों में दाखिला पाने वाले छात्रों को दो परीक्षाएं देनी पड़ेंगी।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

