राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत मुफ्त कोचिंग के लिए धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में पांच करोड का प्रविधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत निश्शुल्क आनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की। इसमें राज्य के विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों और शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के पात्र 11 हजार विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।