जागरण संवाददाता, रांची। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। घाटों पर पानी की तीन फीट गहराई के बाद बैरिकेडिंग की जाएगी। खतरनाक और गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे।
अत्यंत संवेदनशील घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को समतल और सुगम बनाने, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।