जागरण संवाददाता, बिजनौर। दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के फैलने की रफ्तार पर जिले से ब्रेक लगाए जा रहे हैं। हरियाणा की पराली से जिले में बायोपैलेट बनाए जा रहे हैं। इस वर्ष भी लगभग एक हजार टन पराली से बायो पैलेट बनाए गए हैं। हरियाणा के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी पराली व अन्य फसल अवशेष खरीदे जा रहे हैं।
दिल्ली और एनसीआर की हवा की खराब गुणवत्ता को ठीक करना लगातार चुनौती बना हुआ है। एक्यूआई खराब होने का एक कारण हरियाणा के किसानों द्वारा फसल अवशेष विशेष रूप से पराली जलाने को माना जाता है। जिले के रहने वाले तीन दोस्तों अनूप सिंह, पुलकित सिंह व अंकित कुमार ने लगभग चार वर्ष पहले फसल अवशेष से बायो पैलेट बनाना शुरू किया था।