National
'दलील सुनेंगे तो भगवान भी हैरान रह जाएंगे...', दिल्ली-NCR में पटाखा बैन पर SC में जोरदार बहस
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पटाखे जलाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने तमाम दलीलें सुनते हुए संतुलित तरीका अपनाने पर विचार करने की बात कही।
लेखक Digital Desk185K पढ़े गए
-1791789558199.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पटाखे जलाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने तमाम दलीलें सुनते हुए संतुलित तरीका अपनाने पर विचार करने की बात कही।
सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि लोगों से अपील करने और पटाखे जलाने के समय को सीमित करने पर विचार करने के लिए अभी भी काफी समय है।
कोर्ट दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते पटाखों पर रोक लगाने से जुड़े एक लंबे समय से लंबित मामले की सुनवाई कर रहा है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, 'हम धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन हम देखेंगे कि संतुलित तरीका क्या हो सकता है।'

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

