डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की हवा बुधवार को और भी ज्यादा खराब दर्ज की गई। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से बढ़कर 377 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और प्रदूषण निगरानी एजेंसियों का कहना है कि शुक्रवार तक हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है और करीब 6 दिन तक ऐसी ही बनी रहने की संभावना है।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय कारणों का हिस्सा 31 फीसदी रहा, जबकि बाहरी कारणों का हिस्सा 69 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा चिंता पराली जलाने को लेकर है।