राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पांच नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक रहेगी। इसका असर राजधानी में चल रही विकास परियोजनाओं पर पड़ सकता है।
अस्पतालों से जुड़े निर्माण कार्यों को छूट दी गई है। यह रोक सभी तरह के विकास कार्यों पर नहीं, बल्कि धूल और प्रदूषण पैदा करने वाले निर्माण कार्यों पर लागू है।