National
'बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन पर कार्रवाई की निगरानी करे NCPCR', उत्पीड़न के मामलों में सीआईसी की दो टूक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) केवल शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजकर उनके जवाब का इंतजार नहीं कर सकता, बल्कि उसे बच्चों के अधिकारों क
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) केवल शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजकर उनके जवाब का इंतजार नहीं कर सकता, बल्कि उसे बच्चों के अधिकारों के कथित उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी भी करनी होगी।
सूचना आयुक्त पी.आर. रमेश ने कर्नाटक के गुलबर्गा स्थित एक स्कूल में दिव्यांग बच्चों के शारीरिक उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।



