National
रांची-जमशेदपुर के कई होटल-बार में रेव पार्टी में हेरोइन, NCB को कोकीन खपाने की सूचना; 5 अरेस्ट
राज्य ब्यूरो, रांची। रांची व जमशेदपुर सहित राज्य के अन्य जिलों के कई बारों में रेव पार्टी और उसमें हेरोइन, कोकीन जैसे मादक पदार्थों को खपाए जाने की सूचना का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सत्यापन कर रहा है।
लेखक Dilip Kumar108K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची व जमशेदपुर सहित राज्य के अन्य जिलों के कई बारों में रेव पार्टी और उसमें हेरोइन, कोकीन जैसे मादक पदार्थों को खपाए जाने की सूचना का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सत्यापन कर रहा है।
एनसीबी ने इस पूरे प्रकरण में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत पांच आरोपितों के विरुद्ध इस वर्ष का अपना 15वां कांड दर्ज किया है। इन पांच आरोपितों में रांची के अरगोड़ा का उदित कुमार, बोड़ेया की स्नेहा पासवान, अपर बाजार का रजत जैन, गिरिडीह का आकाश कुमार मल्होत्रा व जमशेदपुर के जुगसलाई का मिलन सिंह शामिल है।



