जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Navratri Day 2 शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सनातन धर्मावलंबी मां भगवती की साधना में लीन हैं। सुबह मइया के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन करके दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मां आलोपशंकरी, मां ललिता देवी, मां खेमा मायी व मां कल्याणी देवी सहित हर देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। मंदिरों में शाम को कीर्तन का आयोजन होगा। श्रद्धालु मइया के दरबार में मत्था टेककर मनोवांछित फल प्राप्ति की याचना कर रहे हैं।