डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नवंबर के महीने में उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश पर उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव बना रहता है। यह शुष्क और स्थिर वायुमंडलीय दबाव किसी भी दक्षिणी मौसमी तंत्र को उत्तर की ओर बढ़ने से रोकता है। इन्हीं कारणों से 'मुरासु' का असर केवल दक्षिण भारत तक ही सीमित रहा और उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
मौसम विभाग द्वारा साझी की गई जानकारी के आधार पर- चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Cyclone Murasu) के उत्तर प्रदेश तक न पहुँचने के मुख्य वैज्ञानिक और मौसमीय कारण नीचे बताए गए हैं।