National
MPSC पेपर लीक मामले में SIT का बड़ा एक्शन, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को असिस्टेंट सेक्शन आफिसर (एएसओ) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही
लेखक Digital Desk171K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को असिस्टेंट सेक्शन आफिसर (एएसओ) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 13 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एमपीएससी के एएसओ रोहित कोलटक्के ने कथित तौर पर आयोग के अवर सचिव अभिजीत लेंडवे से गोपनीय प्रश्नपत्र सेट हासिल किए थे। अभिजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले मयूर ठाकरे को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।



