राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में यात्री बसों से निर्धारित किराये से ज्यादा वसूली करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय ने ऐसी बसों के परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को आदेश जारी कर अधिक किराया वसूली की शिकायतों की जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित बसों को जब्त करने के लिए कहा गया है।