National
शराबबंदी वाले गुजरात में MP से पहुंच रही अवैध शराब, राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहा कारोबार; देवास कांड ने उजागर किया अंतरराज्यीय नेटवर्क
राज्य ब्यूरो, भोपाल। पिछले कुछ समय में मध्य प्रदेश के मुरैना, सागर और अब देवास जिलों में जहरीली शराब से कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। बीते दिनों गुजरात के लिए शराब की तस्करी में ल
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, भोपाल। पिछले कुछ समय में मध्य प्रदेश के मुरैना, सागर और अब देवास जिलों में जहरीली शराब से कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। बीते दिनों गुजरात के लिए शराब की तस्करी में लिप्त एक ट्रक ड्राइवर ने देवास जिले के खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को मिनी ट्रक से कुचल दिया। इसमें कांग्रेस का खातेगांव विधानसभा प्रभारी राहुल जायसवाल मुख्य आरोपित है। वह 2018 से 2024 तक हरदा जिला युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने राहुल जायसवाल को पद से हटा दिया है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


