धनंजय प्रताप सिंह, भोपाल। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सफलता के शोर मचाने पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देते। अगले महीने उनके कार्यकाल के तीन साल पूरे होंगे। इन तीन वर्षों में मोहन सरकार को लेकर उम्मीदों से उपलब्धियों तक और भविष्य की तैयारी तक नजर डालें, तो अलग ही तस्वीर दिखाई पड़ती है।
भाजपा ने वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव डॉ. मोहन यादव के चेहरे पर नहीं लड़ा था। ऐसे में उनसे उम्मीद का तो सवाल ही नहीं है, लेकिन उपलब्धियां के खाते को डॉ. मोहन यादव ने कभी अधूरा नहीं छोड़ा।