राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बीच पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप के पुनर्गठन में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है। भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के दूसरे प्रवास के बाद यह बदलाव किया गया। पहले कोर ग्रुप में 20 सदस्य थे, जबकि नई सूची में 19 नेताओं को जगह मिली है। इसे प्रदेश भाजपा में बदलते राजनीतिक समीकरणों और संगठन के भीतर नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को लेकर अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।