डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। दोपहर में जहां तेज धूप और उमस पसीने छुड़ा रही है, वहीं सूरज ढलते ही मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगी है। देर रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड की दस्तक से घरों में एसी-कूलर बंद होने लगे हैं और पंखों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
सबसे ज्यादा तपा ग्वालियर