National
MP नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा: अपात्र कॉलेजों के विद्यार्थियों की शिफ्टिंग पर हाई कोर्ट सख्त, 3 नवंबर तक नया मॉड्यूल पेश करने के निर्देश
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में मान्यता और संचालन से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में हाई कोर्ट ने विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने अपात्र कॉलेजों के विद्यार्थियों को द
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में मान्यता और संचालन से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में हाई कोर्ट ने विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने अपात्र कॉलेजों के विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए नया शिफ्टिंग मॉड्यूल तैयार करने को कहा है।



