National
आगरा MLC चुनाव में सपाई-भाजपाई भिड़े, फतेहाबाद में बैलेट पेपर पर निशान लगाने का आरोप
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद में शुक्रवार दोपहर एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ के अंदर पहुंचने का आरोप लगा। आरोप है कि बूथ के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने
लेखक Digital Desk111K पढ़े गए

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद में शुक्रवार दोपहर एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ के अंदर पहुंचने का आरोप लगा। आरोप है कि बूथ के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के बाद बैलेट पेपर पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में निशान लगाए गए। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
आरोप है कि मतदान केंद्र पर मौजूद सपा एजेंट हरदीप सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया। इस घटना के बाद बूथ के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।



