National
गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव मतदान जारी, प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में हो रहा बंद
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है। शुक्रवार शाम तक प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। गोरखपुर के 18 सहित निर्वाचन क्षेत्र के 1
लेखक Arun Chand185K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है। शुक्रवार शाम तक प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो जाएगी। गोरखपुर के 18 सहित निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों के 200 बूथों पर सुबह आठ बजे से चार बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा।
चुनाव में कुल 54,303 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय परिसर से 18 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बूथों की निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मतपत्रों से होगा मतदान, गोपनीयता पर जोर
शिक्षक एमएलसी चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान शुरू होने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतपेटिका की जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों और निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।