National
MLC Election 2026: विधान परिषद चुनाव में मतदान की हो रही निर्बाध वीडियोग्राफी, हाई कोर्ट में चुनाव आयोग ने दिया भरोसा
विधि संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों के भीतर लगातार और निर्बाध वीडियोग्राफी कराई जा रही है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट
लेखक Digital Desk135K पढ़े गए

विधि संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों के भीतर लगातार और निर्बाध वीडियोग्राफी कराई जा रही है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में यह भरोसा देने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी।
न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने सोमवार को यह आदेश पारित किया। इस याचिका पर आयोग की ओर से अदालत को बताया कि निर्वाचन अधिकारियों की पुस्तिका के प्रावधानों के अनुपालन के लिए पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। मतदान की वीडियोग्राफी आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद याची की ओर से कहा गया कि उसकी शिकायत का समाधान हो गया है।



