National
MLC Election 2026: आज थम जाएगा प्रचार, देखें क्या है आगरा में शिक्षक-स्नातक सीटों पर महिला मतदाताओं का आंकड़ा?
जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र विधानसभा परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन का चुनाव प्रचार बुधवार शाम चार बजे से थम जाएगा। गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड से 75 पोलिंग पार्टियां विभिन्न बूथों के लिए
लेखक Amit Dixit44K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र विधानसभा परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन का चुनाव प्रचार बुधवार शाम चार बजे से थम जाएगा। गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड से 75 पोलिंग पार्टियां विभिन्न बूथों के लिए रवाना होंगी। शिक्षक सीट में 47.30 प्रतिशत और स्नातक में 39.81 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। मतदान 23 अक्टूबर की सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
आगरा खंड में शिक्षक के 50 हजार और स्नातक में 1.80 लाख मतदाता हैं। अगर जिले की बात की जाए तो शिक्षक सीट में 15788 मतदाता हैं। इसमें 7468 महिला मतदाता (47.30 प्रतिशत) हैं और 8320 पुरुष मतदाता हैं। इसी तरह से स्नातक सीट में 24426 मतदाता हैं। 9724 महिला मतदाता (39.81 प्रतिशत) और 14702 पुरुष मतदाता हैं।