National
MLC Election 2026: भाजपा ने 12 जिलों में लगाई नेताओं की 'फौज', निर्दलीय भी दे रहे टक्कर
जागरण संवाददाता, आगरा। एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनाव को विधान सभा चुनाव 2027 के सेमी फाइनल के रूप में मानकर मैदान में उतरी भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। मजबूत संगठनात्मक ढांचे से विरोधियों को मात देने के लिए भाजपा ने 12 जि
लेखक Yashpal Singh138K पढ़े गए
-1792549793931.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, आगरा। एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनाव को विधान सभा चुनाव 2027 के सेमी फाइनल के रूप में मानकर मैदान में उतरी भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। मजबूत संगठनात्मक ढांचे से विरोधियों को मात देने के लिए भाजपा ने 12 जिलों में नेताओं की 'फौज' लगा दी है। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2.30 हजार मतदाताओं से लगातार संपर्क के लिए 11.50 हजार नेताओं की ड्यूटी लगाई है।
20-20 मतदाओं का क्लस्टर बनाया गया है। एक नेता को एक क्लस्टर में संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है और इन्हें बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 जिले हैं। भाजपा ने एमएलसी शिक्षक के लिए हरि किशोर तिवारी और स्नातक में एमएलसी मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।



