National
वाराणसी खंड शिक्षक MLC सीट पर सपा का कब्जा: लाल बिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद मिश्रा को 5015 वोटों से हराया
जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंनें भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. प्रमोद मिश्रा को 5015 मताें से हराया। डा. प्रमोद मिश्रा को
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंनें भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. प्रमोद मिश्रा को 5015 मताें से हराया। डा. प्रमोद मिश्रा को कुल 6597 मत मिले। जबकि लाल बिहारी को 11612 मत प्राप्त हुए। सपा ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। जमकर नारेबाजी की तो वहीं ढोल नगाड़े पर जमकर झूमे और मिठाईयां बांटी।देररात तक एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।



