राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बच्ची के यौन शोषण, दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपों को राज्य के लिए शर्मनाक बताया है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि पर ऐसे गंभीर आरोप लगना चिंताजनक है। साहू ने आरोप लगाया कि बच्ची को पढ़ाने और उसका भविष्य संवारने का भरोसा देकर विधायक ने उसे अपने आवास पर बुलाया।