National
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही दिल्लीवालों से अब वसूला जाएगा यूजर चार्ज, MCD ने की तैयारी; देखें तय की गईं दरें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एमसीडी इलाके में रहने वाले लोगों को आने वाले कुछ माह में संपत्तिकर के साथ कूड़ा उठाने के एवज में यूजर चार्ज भी देना पड़ सकता है। ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 आने के बाद एमसीडी
लेखक Nihal Singh129K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एमसीडी इलाके में रहने वाले लोगों को आने वाले कुछ माह में संपत्तिकर के साथ कूड़ा उठाने के एवज में यूजर चार्ज भी देना पड़ सकता है। ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 आने के बाद एमसीडी ने इसके लिए उप नियम भी तैयार कर लिए हैं।
हालांकि इस बार एमसीडी ने पिछले अनुभवों को देखते हुए सभी नागरिकों को एक तराजू से तौलने की बजाय आर्थिक स्थिति को देखते हुए रिहायशी संपत्तियों पर यूजर चार्ज लेने का प्रस्ताव किया है।



