National
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए MCD का बड़ा फैसला, सभी जोन के डीसी रोजाना 4 घंटे फील्ड में करेंगे निरीक्षण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने अपनी निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। अब निगम के सभी जोन के उपायुक्त (डीसी) रोजाना कम से कम चार घंटे फील्ड में रहकर प्रद
लेखक Swadesh Kumar100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने अपनी निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। अब निगम के सभी जोन के उपायुक्त (डीसी) रोजाना कम से कम चार घंटे फील्ड में रहकर प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े उपायों का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान उन्हें अपने क्षेत्र में सड़कों की धूल, निर्माण गतिविधियों, कचरा जलाने और औद्योगिक प्रदूषण समेत अन्य कारणों की निगरानी करनी होगी। निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)