National
Mail Express status: नए साल से सप्तक्रांति का सफर होगा सस्ता, बगहा में ठहराव बरकरार, बदल जाएगा ट्रेन नंबर
संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा रेलखंड से होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का एक जनवरी 2027 से सुपरफास्ट दर्जा समाप्त हो जाएगा और यह मेल एक्सप्रेस श्रेणी में परिचालित होगी। इससे यात्रि
लेखक Vivek Dubey130K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा रेलखंड से होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का एक जनवरी 2027 से सुपरफास्ट दर्जा समाप्त हो जाएगा और यह मेल एक्सप्रेस श्रेणी में परिचालित होगी। इससे यात्रियों को किराये में राहत मिलेगी।
अभी बगहा से गोरखपुर तक स्लीपर का किराया 180 रुपये है, जो नई व्यवस्था लागू होने पर घटकर 150 रुपये हो जाएगा। यानी यात्रियों को 30 रुपये कम देने पड़ेंगे। ट्रेन का बगहा में ठहराव पूर्व की तरह जारी रहेगा।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)