National
LPU प्रोटेस्ट मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, पंजाब सरकार को 72 घंटे में केंद्र को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को अहम निर्देश जारी किए। मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति
लेखक Digital Desk134K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को अहम निर्देश जारी किए। मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि वह 72 घंटे के भीतर मामले से संबंधित रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपे।
अदालत ने केंद्र सरकार को भी निर्देश दिया है कि राज्य सरकार से रिपोर्ट मिलने के सात दिन के भीतर यह तय किया जाए कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को सौंपी जानी चाहिए या नहीं। यह जनहित याचिका एलपीयू के छात्र रवि राज की ओर से दायर की गई है। इसमें एलपीयू से जुड़ी घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग की गई है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
