जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में बहुप्रतीक्ष‍ित 'व‍िंग्‍स ओवर गंगा' थीम पर आधार‍ित एयर शो शुरू हो चुका है। लोगों की भीड़ काशी के नमो घाट सह‍ित राजघाट और अन्‍य करीबी गंगा घाटों पर सुबह से ही उमड़ चुकी है। घाटों पर लोगों का जमावड़ा युद्धक व‍िमानों की पैंतरेबाजी देखने को सुबह से ही आतुर द‍िखी। दस बजे तक ट्रैफ‍िक जाम की नौबत आ गई तो साढ़े दस बजे तक नमो घाट के आसपास सभी प्रमुख घाटों पर भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। देशभक्‍त‍िगीतों से नमो घाट गूंजता रहा।