जागरण संवाददाता, अयोध्या। आकाशवाणी अयोध्या इस वर्ष पहली बार रामनगरी की प्रसिद्ध रामलीला और दशहरा उत्सव का विशेष सीधा प्रसारण भी करने जा रहा है।
गत 20 सितंबर को प्रसिद्ध सूर्यकुंड मेले के सफल प्रसारण के बाद यह निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम प्रमुख आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी के निर्देशन में यह विशेष प्रसारण 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा।