विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में लंबे समय से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के पक्ष में अहम फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने निगम को निर्देश दिया है कि वह याचिकाकर्ताओं को नियमित कर्मचारी के रूप में समायोजित करें।