National
वाराणसी में ‘घर सजाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता’, रेफ्रीजरेटर-LED TV समेत लाखों के इनाम जीतने का मौका
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस लाइन में इन दिनों ‘घर सजाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता’ की धूम है। यहां रहने वाले एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके परिजन अपने-अपने आवासों को चमकाने में जुटे हैं। इसलिए भी कि विजेता परिवार को मंच
लेखक rakesh b. saraf39K पढ़े गए
-1793863307732.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस लाइन में इन दिनों ‘घर सजाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता’ की धूम है। यहां रहने वाले एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके परिजन अपने-अपने आवासों को चमकाने में जुटे हैं। इसलिए भी कि विजेता परिवार को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाता है।
प्रतियोगिता में लोगों की रुचि बनी रहे इसके लिए रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन, सात प्रेस्टीज कूकर विजेता व सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। कमिश्नरेट प्रशासन ने तीसरे चरण की प्रतियोगिता का थीम स्वच्छ आवास, सुंदर परिसर, खुशहाल परिवार रखा है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
