National
सुशांत गोल्फ सिटी की निगरानी के लिए LDA नियुक्त करेगा फाइनेंस एडवाइजर, जल्द जारी होगा विज्ञापन
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप की निगरानी फाइनेंस एडवाइजर (वित्त सलाहकार) करेगा। एलडीए अगले सप्ताह इस पद का विज्ञापन जारी करके आवेदन लेगा। एलडीए की ओर से फाइनेंस एडवाइजर चयनित होने के बाद कार्य त
लेखक Dharmesh Awasthi186K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप की निगरानी फाइनेंस एडवाइजर (वित्त सलाहकार) करेगा। एलडीए अगले सप्ताह इस पद का विज्ञापन जारी करके आवेदन लेगा। एलडीए की ओर से फाइनेंस एडवाइजर चयनित होने के बाद कार्य तभी कर सकेगा जब एनसीएलटी से टाउनशिप को टेकओवर करने की प्राधिकरण को अनुमति मिलेगी।
असल में, फाइनेंस कंट्रोलर किसी भी टाउनशिप के भीतर कमर्शियल स्पेस, मेंटेनेंस चार्ज और स्मार्ट यूटिलिटीज आदि का माडल तैयार करता है। सोलर ग्रिड और आटोमेशन जैसी तकनीकों को लागू करने के लिए बड़े फंड का इंतजाम करने के बाद स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगने वाली शुरुआती लागत और भविष्य में होने वाली बचत का भी आकलन करता है।



