जागरण संवाददाता, मेरठ। संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल करके प्रदेश सरकार की नई भू उपयोग नीति (Land Use Policy) को लागू कराने तथा पूर्व आदेश के तहत होने वाली कार्रवाई से राहत की मांग करेगी।
इसके लिए सोमवार को समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिवत्ताओं के साथ मंथन किया। दावा किया जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन में यह याचिका दायर कर दी जाएगी। यदि सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो 15 नवंबर के आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए प्रयास शुरू किया जाएगा।