जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अब खिलाड़ियों को सिर्फ निर्धारित प्रवेश मानक पूरा करने से काम नहीं चलेगा। लास एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के चयन का फार्मूला बदल दिया गया है। नए नियम के तहत 40 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन प्रवेश मानक और 60 प्रतिशत का विश्व रैंकिंग के आधार पर होगा।