डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Forecast: बिहार में चक्रवात अर्नब का प्रभाव समाप्त होने के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ होने लगा है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सहयोग से जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 नवंबर 2026 को उत्तर बिहार के जिलों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है।