जागरण संवाददाता, रांची-ओरमांझी। शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने पहुंचे अभ्यर्थियों से जेटेट में झारखंड की भौगोलिक पहचान से जुड़े सवाल भी पूछे गए। किसी से राज्य के प्रमुख जलप्रपातों के बारे में जानकारी मांगी गई, तो किसी को नदियों के उद्गम स्थल से जुड़े प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के बीच जोन्हा, हुंडरू और दशम जलप्रपात के साथ स्वर्णरेखा नदी से जुड़े सवालों की चर्चा रही। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य और संतुलित बताया।