डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह हल्की धुंध और कुहासा भी देखने को मिल रहा है।
इस बीच मौसम विभाग ने आज 9 से 15 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, झारखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, संताल परगना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।