National
'न मुझे मरने का गम, न जीने की खुशी', अनंत सिंह बोले- JDU कार्रवाई करे; बिहार में 100 ललन सिंह हैं.. मैं नहीं जानता
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयानों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कभी नीरज कुमार के खिलाफ हमला, कभी अपनी ही पार्टी को कार्रवाई की चुनौती और अब केंद्र
लेखक Digital Desk152K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयानों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कभी नीरज कुमार के खिलाफ हमला, कभी अपनी ही पार्टी को कार्रवाई की चुनौती और अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर तंज।
अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि पटना स्नातक सीट के चुनाव में उनका रुख बदलने वाला नहीं है। जेडीयू की कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवार की जीत का दावा भी किया।



