संवाद सूत्र, अनगड़ा। रांची-मुरी फोरलेन मार्ग को हेसल के पास रूपसोना नर्सिंग कॉलेज के द्वारा डिवाइडर को काटकर अवैध कट (वन-वे से टू-वे में जाने का रास्ता) रास्ता बना दिया गया। रात के अंधेरे में आनन-फानन में जेसीबी मशीन लगाकर डिवाइडर को काटा गया।
अवैध कट होने से इस जगह पर दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। चूंकि पहले से यहां पर कोई सर्विस रोड नही है, जिससे इस जगह पर काफी तेज गति से वाहनों का आवागमन होती है।