National
Jagran Vimarsh: फर्रुखाबाद में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, नई पर्यटन नीति से विकसित हो रहीं धरोहरें
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जागरण विमर्श के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नई पर्यटन नीति लाई। इससे ही हमारी धरोहरें विकसित हो रही हैं। पुरानी सरकारों के समय स
लेखक Anshul Gangwar97K पढ़े गए
-1793037816529.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जागरण विमर्श के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नई पर्यटन नीति लाई। इससे ही हमारी धरोहरें विकसित हो रही हैं। पुरानी सरकारों के समय से अब आठ गुणा पर्यटक बढ़े हैं। एक पर्यटक कम से कम छह लोगों को रोजगार देता है। संवाद से ही समाधान निकलता है, इसलिए दैनिक जागरण का यह प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद ऐतिहासिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है। शिक्षा, व्यापार व उद्योगों को लेकर अग्रणी भूमिका में रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति के दृष्टि से यहां अपार संभावनाएं हैं। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद धार्मिक, आस्था के स्तंभ व सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में काम किए जा रहे हैं।



