National
Jagran Vimarsh: कानपुर में निवेश बढ़ाने और पलायन रोकने का फॉर्मूला आया सामने, उद्योग जगत ने बताई शहर की जरूरत
अखिलेश तिवारी, कानपुर। शहर के लोगों की उद्यमिता और व्यावसायिक दक्षता ही थी जिसने कई दशक पहले कानपुर को देश के सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक शहरों में शामिल कर रखा था। वही शक्ति और क्षमता आज भी है बस जरूरत है शहर के बुनियादी ढांचे
लेखक Akhilesh Tiwari125K पढ़े गए
-1795113554363.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
अखिलेश तिवारी, कानपुर। शहर के लोगों की उद्यमिता और व्यावसायिक दक्षता ही थी जिसने कई दशक पहले कानपुर को देश के सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक शहरों में शामिल कर रखा था। वही शक्ति और क्षमता आज भी है बस जरूरत है शहर के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में सुधार की। अगर यह काम पूरा हो जाए, तो कानपुर पुनः देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी पुरानी चमक बिखेर सकता है। ‘जागरण विमर्श : विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित कानपुर’ के पंचम सत्र ‘एमएसएमई और कारोबार : विविध आयाम’ में उद्योग जगत के दिग्गजों और अधिकारियों ने कानपुर के औद्योगिक पुनरुत्थान का रोडमैप साझा करते हुए एक स्वर में यह बात कही।



