जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। शाम 4 बजे से 6 बजे तक स्टेडियम के अंदर और आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। इस दौरान आइटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट और रिंग रोड के आसपास जाम लगने की आशंका है।
इन प्रमुख मार्गों पर आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित